NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 6 कीचड़ का काव्य प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 6 Kichad ka kavya Questions and Answers

लेखक परिचय

इस पाठ के लेखक काका कालेलकर हैं। काका कालेलकर का जन्म महाराष्ट्र के सतारा नगर में सन् 1885 में हुआ काका की मातृभाषा मराठी थी। उन्हे गुजराती, हिंदी, बांग्ला, और अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान था । गांधी जी के साथ राष्ट्रभाषा प्रचार में जुड़ने के बाद काका हिंदी में लेखन करने लगे। आज़ादी के बाद काका जीवनभर गांधीजी के विचार और साहित्य के प्रचार-प्रसार में जुटे रहे।

महात्मा गांधी के अनन्य अनुयायियों में विनोबा भावे, सीमांत गांधी अब्दुल गफ्फार खाँ और काका कालेलकर समान रूप से याद किए जाते हैं। नई दिल्ली में गांधी संग्राहालय के निकट सन्निधि में काका के जीवन से जुड़ी बहुत सी वस्तुएँ और उनका साहित्य आज भी देखा जा सकता है।

देश के प्रायः कोने-कोने में यायावर की तरह भ्रमण करने वाले काका की चर्चित कृतियाँ हैं :
हिमालय प्रवास, लोकमाता (यात्रा वृत्तांत), स्मरण यात्रा (संस्मरण), धर्मोदय (आत्मचरित), जीवननो आंनद, अवारनवार (निबंध संग्रह)। काका ने कई वर्षों तक मंगल प्रभात पत्र का संपादन भी किया।

काका के लेखन की भाषा सरल, सरस ओजस्वी और सारगर्भित है। विचारपूर्ण निंबध हो या यात्रा संस्मरण, सभी विषयो की तर्कपूर्ण व्याख्या काका की लेखन शैली की विशेषता रही है।

एक हिंदीतर भाषी लेखक द्वारा मूलत: हिंदी में लिखे इस ललित निंबध कीचड़ को काव्य में काका ने कीचड़ की उपयोगिता का काव्यात्मक शैली में बखान किया है। काका कहते हैं। कि हमें कीचड़ के गंदेपन पर नहीं, अपितु उसकी मानव और पशुओं तक के जीवन में उपयोगिता पर ध्यान देना चाहिए। उत्तर-पूर्वी राज्यों में सबसे ज्यादा पैदा होनेवाली धान की फसल कीचड़ में ही उग पाती है। कीचड़ न होता तो क्या-क्या न होता, मानव और पशु किन नियामतो से वचिंत रह जाते, इसकी एक बानगी यह निबंध बखूबी दर्शाता है। कीचड़ हेय नहीं श्रद्धेय है, यह लेखक ही नहीं पाठक भी स्वीकारता हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए:

प्रश्न 1. रंग की शोभा ने क्या कर दिया?

उत्तर:  रंगी की शोभा ने उत्तर दिशा में मिलकर कमाल कर दिया।

प्रश्न 2. बादल किसकी तरह हो गए थे?

उत्तर:  श्वेत पुनि की तरह बादल हो गए थे।

प्रश्न 3. लोग किन-किन चीजों का वर्णन करते हैं?

उत्तर:  लोगे पृथ्वी, आकाश आदि चीजों का वर्णन करते है।

प्रश्न 4. कीचड़ से क्या होता है?

उत्तर:  कीचड़ से कपड़े गंदे होते तो शरीर गंदा होता है।

प्रश्न 5. कीचड़ जैसा रंग कौन लोग पसंद करते हैं?

उत्तर:  कलाभिद  लोग कीचड़ जैसा रंग पसंद करते हैं।

प्रश्न 6. नदी के किनारे कीचड़ कब सुंदर दिखता है?

उत्तर:  जब कीचड़ सूख कर , उसके जब टुकड़े हो जाते हैं तब से सुंदर दिखता है।

प्रश्न 7. कीचड़ कहाँ सुंदर लगता है?

उत्तर:  नदी के किनारे कीचड़ सुंदर लगता है।

प्रश्न 8. ‘पंक’ और ‘पंकज’ शब्द में क्या अंतर है?

उत्तर: पंक और पंकज शब्द का अर्थ है, कीचड़ और कमल।

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों मे) लिखिए:

प्रश्न 1. कीचड़ के प्रति किसी को सहानुभूति क्यों नहीं होती?

उत्तर:  किचन की प्रति किसी को सहानुभूति इसीलिए नहीं होती क्योंकि कीचड़ शरीर को महिला तथा कपड़ों को गंदा कर देता है।

प्रश्न 2. जमीन ठोस होने पर उस पर किनके पदचिह्न अंकित होते हैं।

उत्तर:  जमीन के ठोस  होने पर उस पर पशुओं के पद छीन अंकित होते हैं जैसे :-  गाय, बैल, बकरियां इत्यादि।

प्रश्न 3. मनुष्य को क्या भान होता जिससे वह कीचड़ का तिरस्कार न करता?

उत्तर: मनुष्य को अगर इसका भान होता कि उसका अनाज और खाना कीचड़ से ही उत्पन्न होता है, तो वह कीचड़ का तिरस्कार ना करता।

प्रश्न 4. पहाड़ लुप्त कर देनेवाले कीचड़ की क्या विशेषता है?

उत्तर:  नदियों के किनारे जैसे :- गंगा और सिंधू   के मुख के आगे जहां तक नजर जाए वहां तक कीचड़ कीचड़ सकता है। जहां पर हाथ डूब जाने वाली बात कहना अल्प युक्ति के समान होता है।  पहाड़ लुप्त  कर देने वाले कीचड़ की विशेषताएं है।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60शब्दों मे) लिखिए

प्रश्न 1. कीचड़ का रंग किन-किन लोगों को खुश करता है?

उत्तर: कीचड़ का रंग कलाकारों,चित्रकारों और मूर्तिकारों को खुश करता है। क्योंकि कीचड़ का रंग किताबों के गत्ते पर, दीवारों पर तथा कपड़ों इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न 2. कीचड़ सूखकर किस प्रकार क दृश्य उपस्थित करता है?

उत्तर: कीचड़ सूखकर निम्नलिखित प्रकार के दृश्य उपस्थित करता है :-

(क) कीचड़ टुकड़ों में बँट जाता है।
(ख) उसमें दरार पड़ जाती है।
(ग) इनका आकार टेढ़ा-मेढ़ा होने से सुखाए हुए खोपरों जैसे सुन्दर लगते है।
(घ)  कीचड़ पर पशु पक्षियों के पैर के चिह्न बन जाते हैं, जो बहुत सुन्दर लगते हैं।
(ड) ऐसा दृश्य लगता है कि यहाँ कोई युद्ध लड़ा गया हो।

प्रश्न 3. सूखे हुए कीचड़ का सौंदर्य किन स्थानों पर दिखाई देता है?

उत्तर: सूखे हुए कीचड़ का सौंदर्य नदिया जैसे :- गंगा और सिंधु के किनारे दिखाई देता है। कीचड़ जब थोड़ा सूख जाता है , तो उस पर छोटे-छोटे पक्षी बगुले आदि घूमने लगते हैं। कुछ अधिक सूखने पर गाय,भैंस, भेड़, बकरियाँ भी चलने-फिरने लगते हैं। जिस कारण  कीचड़  देखने में बहुत अच्छा लगता है और ऐसा लगता है कि इस पर युद्ध लड़ा गया हो।

प्रश्न 4. कवियों की धारणा को लेखक ने युक्तिशून्य क्यों कहा है?

उत्तर: कीचड़ का रंग बहुत सुंदर  है और यह रंग कलाकारों,चित्रकारों और मूर्तिकारों को खुश करता है। कीचड़ का रंग पुस्तकों के गत्तों पर,  घरों की दीवारों इत्यादि । फ़ोटोग्राफर भी फोटो लेते समय उसमें कीचड़ का दृश्य डालता है जिससे फोटो सुंदर लगती है और एकाध ठीकरे का रंग आ जाए तो उसे वार्मटोन कहकर विज्ञ लोग खुश—खुश हो जाते हैं। 

3 thoughts on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 6 कीचड़ का काव्य प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply