जनसंख्या प्रश्न और उत्तर Class 9

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 6 in Hindi Medium Jansankhya Questions and Answers

जनसंख्या आभ्यस प्र्श्न-उत्तर:- 

प्रश्न 1. a) किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण और संरचना में परिवर्तन लाता है?

  1. प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
  2. आगमन वाले क्षेत्र में
  3. प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर 1. a) प्रवास ‘ प्रस्थान एवम आगमन दोनो क्षेत्रों में ‘ आबादी की संख्या वितरण और संरचना में परिवर्तन लाता है।

जनसंख्या नोट्स Class 9

b) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात किसका परिणाम है?

NCERT Solutions for Class 9 Geography in Hindi Medium

१. उच्च जन्म दर

२. उच्च मृत्यु दर

३. उच्च जीवन दर

४. अधिक विवाहित जोड़े

उत्तर 1. b) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात ‘ उच्च जन्म दर ‘ का परिणाम है।

c) कौन- सा कारक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है?

१. एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या

२. प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

३. जनसंख्या वृद्धि दर

४. प्रति हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

उत्तर 1. c) ‘ प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि ‘ जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है।

d) 2011 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है-

१. जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है

२. जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।

३. जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

४. जो पढ़ना- लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।

उत्तर 1. d) 2011 की जनगणना के अनुसार एक साक्षर व्यक्ति वह है ‘ जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवम लिख सकता है ‘। 

प्रश्न 2. a) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?

उत्तर. 1981 से जन्मदर को नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। इसी कारण जनसंख्या वृद्धि दर घट रही है। इसका एक अन्य कारण शिक्षा का प्रसार तथा महिला जागरूकता भी है।

b) जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

उत्तर. जनसंख्या वृद्धि के तीन महत्वपूर्ण घटक है- जन्म- दर, मृत्यु- दर तथा प्रवास।

  1. जन्म- दर: एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्म लेने वाले जीवित बच्चों की संख्या जन्म- दर कहलाती है। जन्म- दर जितनी अधिक होगी, जनसंख्या में वृद्धि उतनी ही तेजी से होगी।
  2. मृत्यु- दर: एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों पर मरने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु- दर कहते है। यदि मृत्यु- दर जन्म- दर से अधिक होगी तो जनसंख्या में कमी आएगी। विपरीत स्थिति में जनसंख्या में वृद्धि होगी।
  3. प्रवास: प्रवास का अर्थ है- लोगों द्वारा एक प्रदेश से किसी दूसरे प्रदेश में चले जाना। इससे उस प्रदेश की जनसंख्या में वृद्धि होती है, जहां लोग जाते है। भारत में नगरों की बढ़ती जनसंख्या का एक बड़ा कारण ग्रामीणों का प्रवास है।

c) आयु संरचना, जन्म- दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।

उत्तर. आयु संरचना- आयु संरचना से अभिप्राय जनसंख्या को विभिन्न आयु वर्गों में बांटने से है। भारत की जनसंख्या को मुख्य रूप से तीन आयु वर्गों में बांटा गया है:

  1. 0-14 वर्ष के बच्चे- ये आर्थिक रूप में उत्पादनशील नहीं होते है तथा इनको भोजन, वस्त्र एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता होती है।
  2. 15-59 वयस्क- ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील तथा जैविक रूप से प्रजननशील होते है। यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है।
  3. 59 वर्ष से अधिक वृद्ध- ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील या अवकाश प्राप्त हो सकते है। ये स्वैच्छिक रूप से कार्य कर सकते है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के द्वारा इनकी नियुक्ति नहीं होती है।

जन्म- दर: एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों के अनुपात में जितने जीवित बच्चे जन्म लेते है, उनकी संख्या को जन्म- दर कहा जाता है।

मृत्यु- दर: एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों के पीछे जितने व्यक्तियों की मृत्यु होती है, उसे मृत्यु- दर कहते है।

प्रश्न 3. जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर. जनसंख्या वृद्धि से अभिप्राय किसी प्रदेश में लोगों की संख्या बढ़ने से है। यह जन्म- दर तथा मृत्यु- दर के अंतर पर निर्भर करती है। इसके विपरीत जनसंख्या परिवर्तन का अर्थ है- जनसंख्या के स्वरूप में परिवर्तन। यह जन्म- दर तथा मृत्यु- दर के साथ- साथ प्रवास पर भी निर्भर करता है। इस प्रक्रिया में जनसंख्या के वितरण तथा व्यावसायिक संरचना में परिवर्तन आता है।

प्र्श्न:4 व्यावसायिक संरचना और विकास के बीच क्या संबंध है ?

उत्तर: व्यावसायिक संरचना और विकास में आपसी संबंध- व्यवसायिक संरचना का विकास पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यवसाय प्रायः चार प्रकार के गिने जाते है- प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक और चतुर्थीय।

प्राथमिक व्यवसाय में कृषि, पशु, पालन, खनन, लकडी काटना, मत्स्य ग्रहण आदि आ जाते है।

द्वितीयक व्यवसायों में सभी प्रकार के निर्माण संबंधी व्यवसाय जैसे चीनी बनाना, काग़ज़ बनाना,कपड़ा बनाना, आदि व्यवसाय आ जाते है।

तृतीयक व्यवसायों में यातायात, संचार, बैंक आदि व्यवसाय आ जाते है।

जबकि चतुर्थ श्रेणी के व्यवसायों में कुछ विशेष ज्ञान संबंधी व्यवसाय आ जाते है। जो देश प्रायः प्राथमिक या द्वितीयक व्यवसायों में लगे होते है, जैसे भारत, पाकिस्थान, श्रीलंका, आदि उन्हें विकासशील देश कहा जाता है। जबकि यू०एस०ए०, इंग्लैंड, फ्रांस, आदि देश जो तृतीयक या चतुर्थीय व्यवसायों में लगे होते है, उन्हें विकसित देश कहा जाता है। 

प्र्श्न:5 स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है ?

उत्तर: स्वस्थ जनसंख्या किसी भी देश के लिए एक बड़ा वरदान होती है। ऐसी जनसंख्या अनेक प्रकार से बड़ी लाभकारी सिद्ध होती है क्योंकि:-

  1. यदि जनसंख्या स्वस्थ होगी तो देश कृषि एवं उघोग के क्षेत्र मे आगे बढता जायेगा। 
  2. यदि जनसंख्या स्वस्थ होती तो देश का वर्तमान और भविष्य दोनो सुरक्षित है। 
  3. एक स्वस्थ जनसंख्या खेलों के क्षेत्र में भी अपने देश का नाम रोशन का सकती है। 

प्र्श्न:6  राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?

उत्तर: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ:- 

  1. इसमें परिवारों के नियोजन पर ज़ोर दिया ताकि सदस्यों के स्वास्थ्य और विकास में वृद्धि हो सके। 
  2. 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य कर दी गई। 
  3. इसमें कहा गया कि बच्चों की मृत्यु- दर में कमी लाकर इसे 3% पर ले आना होगा या 1000 के पीछे 30। 
  4. फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बच्चों को टीका लगाने के कार्य को पूरा किया जायेगा। 

जनसंख्या – Extra Question and Answers

प्रश्न 1. 1990 के दशक में भारत की वार्षिक वृद्धि दर क्या थी?

उत्तर-1990 के दशक में भारत की वार्षिक वृद्धि दर 1.93%’ थी।

प्रश्न 2. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंग अनुपात कितना था ?

उत्तर-2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंग अनुपात ‘ 1000 पुरुषों के पीछे 940 स्त्रियां था।

प्रश्न 3. भारत में कौन-सा वर्ष जनसंख्या के इतिहास में एक विभाजक माना जाता है ?

उत्तर- भारत में ‘1921 का वर्ष’ जनसंख्या के इतिहास में एक विभाजक माना जाता है।

प्रश्न 4. भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार जन्मदर जीवन प्रत्याशा बढ़कर कितनी हो गई ?

उत्तर-भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार जन्मदर जीवन प्रत्याशा बढ़कर 64.7 वर्ष हो गई।

प्रश्न 5. क्षेत्रफल के विचार से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है ?

उत्तर-क्षेत्रफल के विचार से भारत का सबसे बड़ा राज्य ‘राजस्थान’ है।

Leave a Reply