जनसंख्या नोट्स Class 9

Jansankhya Notes Class 9

जनगणना– एक निश्चित समयांतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना जनगणना कहलाती है। भारत में सबसे पहले 1872 में जनगणना की गई थी।

हालाँकि 1881 में पहली बार एक संपूर्ण जनगणना की जा सकी। उसी समय से प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना होती है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1210193422 है। जो विश्व की कुल जनसंख्या 17.5% है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

जहाँ की कुल आबादी 199281477 है। उत्तर प्रदेश में देश की कुल जनसंख्या का। 16% हिस्सा निवास करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है। जहाँ कुल आबदी 607688 है। भारत की लगभग आधी आबादी पाँच राज्यों में निवास करती है। ये राज्य है- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिमी बंगाल और आंद्र् प्रदेश।

2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य पश्चिमी बंगाल है। जो 1028 व्यक्ति प्रति वर्ग कि. मी. है।सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है, जो 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि. मी. है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार केरल में लिंगानुपात 1084 है। जबकि दिल्ली में लिंगानुपात 866 है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश की साक्षरता दर 74.07% है।

जिसमें पुरूषों की साक्षरता 82.14% एवं महिलाओं की 65.46% है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात 940 है। भारत में सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल (93.9%) है। भारत में सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार (63.82%) है। एक वर्ष में प्रति हज़ार लोगों पर जन्म लेने वाले जीवित बच्चों की संख्या के जन्म दर कहा जाता है।

1 thought on “जनसंख्या नोट्स Class 9”

Leave a Reply