संसाधन के रूप में लोग Notes Class 9

Sansadhan ke roop mein log notes Class 9

संसाधन किसे कहते है?

संसाधन एक ऐसा स्त्रोत है जिसका उपयोग मनुष्य अपने लाभ के लिए करता है। भूमि, पूँजी और लोग किसी भी देश के महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं क्यूँकि इनके द्वारा ही कोई भी देश अपनी प्रगति कर सकता है।

वैसे तो सभी संसाधन बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन इनमें भी लोग या जनसंख्या सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि मानव संसाधन अन्य संसाधनों का तो प्रयोग कर सकता है लेकिन कोई भी संसाधन मनुष्य के बिना उपयोगी सिद्ध नही हो सकता है। जैसे की काफ़ी समय तक जब अफ़्रीका में विभिन्न खनिज भूमि के अंदर ही दबे रहे, क्यूँकि वहाँ के लोग उनका लाभ उठाना नही जानते थे इसलिए वे खनिज संसाधन नही बन सके। भूमि और दबी पूँजी तभी संसाधन बन सकती है जब लोग उनको प्रयोग में लाना शुरू करे।

कुछ लोग जनसंख्या को उपहार के स्थान पर बोझ ही मानते हैं। परंतु उनकी यह धारणा सत्य नहीं है। यदि उनकी जनसंख्या पर शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में खर्च किया जाएगा तो वे लोग अधिक उपयोगी और सुशिक्षित बनकर देश के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं और हर क्षेत्र में देश को आगे ले जा सकते हैं। निवेश द्वारा मानव पूँजी को एक उत्पादक सम्पति के रूप में बदला जा सकता है।

मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?

१. शिक्षा व्यक्ति को इस योग्य बनाती है कि वह अपना सर्वांगीण विकास कर सके।

२. शिक्षा एक व्यक्ति को अच्छे गुण अपनाने के योग्य बनाती है।

३. शिक्षा एक व्यक्ति को इस योग्य बनाती है कि वह किसी कौशल में निपुण बन सके और अच्छा वेतन प्राप्त कर सके।

बेरोज़गारी की समस्या को आपके विचार में कैसे दूर करना चाहिए?

१. देश में उद्योगों का विकास किया जाए।

२. युवकों को औधोगिक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे पड़-लिखकर नौकरी की ओर न भागें बल्कि अपने उद्योग खोलें।

1 thought on “संसाधन के रूप में लोग Notes Class 9”

Leave a Reply