पालमपुर गांव की कहानी MCQ Class 9

अर्थशास्त्र कक्षा 9 Chapter 1 Palampur Gaon ki kahani MCQ with Answers Class 9

१. उत्पादन की पहली आवश्यकता है?

क. श्रम

ख. भूमि

ग. भौतिक पूंजी

घ. मानव पूंजी।

उत्तर:– उत्पादन की पहली आवश्यकता भूमि है।

२. स्थाई पूंजी और कार्यशील पूंजी किस के स्रोत हैं?

क. भौतिक पूंजी के

ख. मानव पूंजी के

ग. दोनों

घ. उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर– स्थाई पूंजी और कार्यशील पूंजी के लिए भौतिक पूंजी इसके स्रोत हैं।

३. पालमपुर में गैर कृषि क्रियाएं हैं–

क. परिवहन

ख. दुकानदारी

ग. लघु विनिर्माण

घ. उपरोक्त सभी।

उत्तर– उपरोक्त सभी।

४. क्या भूमि नापने की मानक इकाई है?

क. मीटर

ख. नाली

ग. मुठी 

घ. हेक्टेयर।

उत्तर– भूमि नापने की मानक इकाई हेक्टेयर है।

५. भूमि एक :– 

क. प्राकृतिक संसाधन है

ख. मानवीय संसाधन है

ग. औद्योगिक संसाधन है

घ. पूंजीगत संसाधन है।

उत्तर– भूमि एक प्राकृतिक संसाधन है, क्योंकि हमें यह प्रकृति से प्राप्त हुआ है। भूमि को मनुष्य ने नहीं बनाया है, यह हमें प्रकृति से प्राप्त हुआ है।

६. भारत में हरित क्रांति का उदय किस सन् में हुआ?

क. 1950

ख. 1960

ग. 1970

घ. 1980

उत्तर– भारत में हरित क्रांति का उदय 1960 में हुआ।

८. हरित क्रांति के दौरान किस की खेती पर अधिक जोर था?

क. गेहूं एवं चावल

ख. गेहूं एवं चना

ग. गेहूं तथा मक्का

घ. कोई भी नहीं

उत्तर– हरित क्रांति के दौरान गेहूं एवं चावल की खेती पर अधिक जोर दिया गया था।

९. औजार, मशीन, भवन उदाहरण है;

क. मानव पूंजी

ख. स्थाई पूंजी

ग. अस्थाई पूंजी

घ. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर– औजार मशीन भवन का उदाहरण स्थाई पूंजी है।

१०. HYS का पूर्ण रूप से विस्तार करें?

क. हाई यंग सीड्स

ख. हाई यील्डिंग सीड्स

ग. हाई यील्ड सीड्स

घ. उपरोक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर– हाई यील्डिंग सीड्स।

११. पालमपुर में मुख्य क्रिया कौन– सी है?

क. डेयरी

ख. परिवहन

ग. खेती

घ. विनिर्माण

उत्तर– पालमपुर में सबसे मुख्य क्रिया खेती है।

१२. पालमपुर गांव में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते हैं?

क. 450

ख. 250

ग. 350

घ. 650

उत्तर– पालमपुर गांव में विभिन्न जातियों के 450 परिवार रहते थे।

१३. पालमपुर से निकटतम कस्बे का नाम क्या है?

क. शाहपुर

ख. गोविंदपुर

ग. दुर्गापुर

घ. रायगंज

उत्तर– पालमपुर से निकटतम कस्बे का नाम शाहपुर है।

१४. पालमपुर गांव में हाई स्कूल कितने हैं? 

क. एक

ख. दो

ग. तीन

घ. पांच

उत्तर– पालमपुर गांव में एक हाई स्कूल है।

१५. इनमें से कौन एक स्थाई पूंजी है:–

क. मुद्रा

ख. कच्चा माल

ग. यंत्र

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर– यंत्र एक स्थाई पूंजी है।

१६. इनमें से कौन एक गैर कृषि क्रिया नहीं है?

क. दुकानदारी

ख. फसलें उगाना

ग. परिवहन

घ. डेयरी

उत्तर– फसलें उगाना गैर कृषि क्रिया नहीं है।

१७. पालमपुर गांव में शिक्षा की क्या व्यवस्था है?

क. पालमपुर गांव में कोई भी हाई स्कूल नहीं है

ख. पालमपुर गांव में एक प्राथमिक विद्यालय है

ग. पालमपुर गांव में हाई स्कूल है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय नहीं है

घ. पालमपुर गांव में एक हाई स्कूल तथा दो प्राथमिक विद्यालय हैं।

उत्तर–पालमपुर गांव में एक हाई स्कूल तथा दो प्राथमिक विद्यालय है।

१८. छोटे किसान किसे कहते हैं?

क. जो खेत में रहते हैं

ख. जो अपने परिवार के साथ रहते हैं

ग. जो अपने परिवार के साथ, अपने खेतों में स्वयं काम करते हैं

घ. इनमें से कोई भी नहीं।

उत्तर– छोटे किसान वे होते हैं जो अपने परिवार के साथ, अपने खेतों में स्वयं काम करते हैं।

१९. पालमपुर गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?

क. खेती

ख. फसल उगाना

ग. मुद्रा खट्टे करना

घ. कृषि

उत्तर– पालमपुर गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

२०. उत्पादन का प्रयोजन/उद्देश्य क्या है?

क. वस्तुएं उपलब्ध कराना

ख. सेवाएं उपलब्ध कराना

ग. ऐसी वस्तुएं और सेवाएं उत्पादित करना है जिनकी हमें आवश्यकता है।

घ. उपरोक्त सभी।

उत्तर– ऐसी वस्तुएं और सेवाएं उत्पादित करना है जिनकी हमें आवश्यकता है।

२१. पालमपुर गांव में बरसात के मौसम में लोग क्या उगाते हैं?

क. गेहूं और चावल

ख. ज्वार और बाजरा

ग. मक्का

घ. गेहूं एवं चना।

उत्तर– पालमपुर गांव में बरसात के मौसम में लोग ज्वार और बाजरा उगाते हैं।

२२. आधुनिक कृषि विधि में कौन– से बीजों का इस्तेमाल किया जाता है?

क. Hys बीजों का

ख. Hyv बीजों का

ग. क एवं ख दोनों

घ. इनमें से कोई नहीं।

उत्तर– Hyv बीजों का।

२३. एक साल में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल उगाने की विधि को क्या कहते हैं?

क. बहुविधि फसल प्रणाली

ख. अंतरराष्ट्रीय फसल प्रणाली

ग. एकल फसल प्रणाली

घ. उपरोक्त सभी।

उत्तर– 1 साल में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल उगाने की विधि को बहुविधि फसल प्रणाली कहते हैं।

२४. पालमपुर में कौन-कौन सी फसलें उगाई जाती है?

क. खरीफ फसल

ख. रबी फसल

ग. खरीफ फसल और रबी फसल

घ. उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर– पालमपुर गांव में खरीफ फसल और रबी फसल उगाई जाती है।

२५. पालमपुर गांव के गैर कृषि क्रियाएं कौन– सी है?

क. परिवहन, दुकानदारी, डेयरी

ख. परिवहन

ग. दुकानदारी

घ. डेयरी।

उत्तर– परिवहन, दुकानदारी, डेयरी पालमपुर गांव के गैर कृषि क्रियाएं हैं।

२६. करीम का क्या पेशा है?

क. करीम खेत में काम करता है

ख. करीम एक किसान है

ग. करीम ने अपने गांव में कंप्यूटर केंद्र खोल रखा है।

घ. क एवं ख दोनों।

उत्तर– करीम ने अपने गांव में कंप्यूटर केंद्र खोल रखा है।

२७. पालमपुर गांव में लगभग कितने प्रतिशत लोग गैर कृषि व्यवसाय में लगे हुए हैं?

क. लगभग 25 प्रतिशत

ख. लगभग 50 प्रतिशत

ग. लगभग 100 प्रतिशत

घ. लगभग 75 प्रतिशत।

उत्तर– पालमपुर गांव में लगभग 25 प्रतिशत लोग गैर कृषि व्यवसाय में लगे हुए हैं।

२८. कृषि के आधुनिक तरीकों का सबसे पहले प्रयोग भारत के किन दो राज्यों में किया गया था?

क. पंजाब और बिहार

ख. पंजाब और हरियाणा

ग. आसाम

घ. कोलकाता।

उत्तर– कृषि के आधुनिक तरीकों का सबसे पहले प्रयोग भारत में पंजाब और हरियाणा में किया गया था।

२९. पालमपुर गांव में कितने लोग कृषि कार्य में लगे हुए थे?

क. 70%

ख. 60%

ग. 75%

घ. 80%

उत्तर– 75% लोग पालमपुर गांव में कृषि कार्य में लगे हुए थे।

३०. पालमपुर गांव में यातायात का क्या साधन था?

क. बैलगाड़ी

ख. ट्रक

ग. भैंस बग्गी

घ. उपरोक्त सभी।

उत्तर– उपरोक्त सभी। यह सभी साधन पालमपुर गांव में उपलब्ध थे।

३१. पालमपुर गांव में किसान अपनी बचत का प्रयोग किन कार्यों में करते है?

क. कृषि

ख. गैर कृषि

ग. उपरोक्त दोनों

घ. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर: उपरोक्त दोनों

३२. पालमपुर गांव का कुल क्षेत्रफल कितना है?

क. 225 हेक्टेयर

ख. 325 हेक्टेयर

ग. 226 हेक्टेयर

घ. 230 हेक्टेयर

उत्तर: 226 हेक्टेयर

पालमपुर गांव की कहानी Online MCQ Class 9

More

पालमपुर गाँव की कहानी प्रश्न और उत्तर Class 9

3 thoughts on “पालमपुर गांव की कहानी MCQ Class 9”

Leave a Reply