NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 Ek kutta aur ek maina Questions and Answers

प्रश्न1. गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर: गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं था। शायद इसलिए उन्होंने यह मन बनाया। शायद मौज में आकर ही उन्होंने यह निर्णय लिया कि शांतिनिकेतन छोड़कर कहीं और रहें। यह कहा जा सकता है कि वह उनकी अपनी इच्छा रही थी।

प्रश्न2. मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: पाठ में एक कुत्ते का संस्मरण इसकी पुष्टि करता है कि मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। वह कुत्ता नित्य गुरुदेव के पास आकर आंख बंद करके उनके स्पर्श का आनंद प्राप्त करता था। जब गुरुदेव शांतिनिकेतन से श्री निकेतन चल गए तो इस कुत्ते ने यह स्थल ढूँढ लिया और वही जा पहुँचा। गुरुदेव के स्पर्श से उसे सुख और तृप्ति की अनुभूति होती थी। गुरुदेव के निधन पर भी वह उनके अस्थि कलश तक गया और कुछ देर उनकी अस्थियों के पास बैठा रहा तथा अन्य आश्रमवशियों के साथ गंभीर भाव से उत्तरायण तक गया। यह सत्य मूक प्राणी की संवेदनशीलता का प्रमाण है।

प्रश्न3. गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?

उत्तर: जब भी लेखक उस कविता को पढ़ता तो उसे वह घटना याद आ जाती। जब गुरुदेव ने मैना उसे पहली बार दिखाई थी और कहा था- यह यूथ भ्रष्ट है रोज फुदकती है यहां आकर। मुझे इसकी चाल में करुण भाव दिखाई पड़ता है। तभी लेखक उस कविता के मर्म को समझ पाया।

प्रश्न4. प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: (१) कुत्ता प्रतिदिन स्तब्ध होकर आसन पर बैठा रहता है, जब तक मै इसे अपने हाथों से स्पर्श नहीं करता।
(२). क्यों है ऐसी दशा इसकी? समाज के किस दंड पर इसे निर्वासन मिला है? दल के किस अधिकार पर उसने मना किया है?
(३). उस समय भी वह कुत्ता न जाने किस सहज बोध के बल पर आश्रम में आकर चिताभस्म के साथ गंभीर भाव से उत्तरायण तक साथ गया और वही बैठा रहा।
(५). जब गुरुदेव ने कहा “रोज फुदकती है ठीक यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक करुणा भाव दिखाई देता है”।

प्रश्न 5. आशय स्पष्ट कीजिए-
इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषा हीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर इस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर: प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि एक सामान्य व्यक्ति केवल ऊपरी आवरण को ही देख पाता है जबकि कवि अपनी दिल की गहराई से देखने वाली आँखों से मूक-प्राणी की करुणा को पहचान और समझ लेता है। जैसे गुरुदेव के स्पर्श को कुत्ता आंखे बंद करके अनुभव करता है। बुद्धिमान होते हुए भी मनुष्य दूसरे मनुष्य के विषय में कुछ भी नहीं जान पाता है। कवि मानव में पाए जाने वाले गुणों को भाषाहीन जंतुओं में ढूँढ लेता है। कहा भी गया है कि जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि।

प्रश्न 6. पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।

उत्तर: एक गाँव में एक किसान रहता था। उसके पास दो वैल थे। वह अपने वैलों से बच्चों की तरह स्नेह करता था। वह उन्हें अपनी आँखों से दूर नहीं करना चाहता था। उन्हें खाना खिलाकर ही खुद खाता था। एक बार एक बैल बीमार हो गया उसने खाना पीना छोड़ दिया। इस वजह से किसान ने भी खाना पीना छोड़ दिया। किसान का प्यार देखकर बैल की आँखों से आँसू बहने लगे। इससे पता चलता है कि किसान अपने पशुओं से मानवीय व्यवहार करता है। किसान पशुओं से घर के सदस्य की भांति प्रेम करता है और पशु ऐसे स्वामी के लिए जी-जान देने को तैयार रहते हैं।

भाषा अध्ययन

प्रश्न 7.गुरुदेव जरा मुस्करा दिए।
मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।
ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस
पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए।

उत्तर: सकर्मक क्रिया:
१.वे सबसे ऊपर के तल्ले पर रहते थे।
२.हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।
३.इतनी ही स्वकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठा।
५.मुझे इसकी चाल में एक करुण-भाव दिखाई देता है।

अकर्मक क्रिया:
१.आश्रम के अधिकांश लोग बाहर चले गए थे।
२.बच्चों से जरा छेड़छाड की।
३.एक दिन वह मैना उड़ गई।
४. मुझे जरा भी नहीं डरती।

प्रश्न8. निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए
(क) मीना कहानी सुनाती है।
(ख) अभिनव सो रहा है।
(ग) गाय घास खाती है।
(घ) मोहन ने भाई को गेंद दी।
(ङ) लड़कियाँ रोने लगीं।

उत्तर- वाक्य क्रिया- भेद
(क) मीना कहानी सुनाती है।- सकर्मक
(ख) अभिनव सो रहा है।- अकर्मक
(ग) गाय घास खाती है।- सकर्मक
(घ) मोहन ने भाई को गेंद दी।- सकर्मक
(ङ) लड़कियाँ रोने लगीं।- अकर्मक

प्रश्न 9.नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जैसे- समय-असमय, अवस्था-अनवस्था इन शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है। पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमें ‘अ’ एवं ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।

उत्तर: ‘अ’ उपसर्ग वाले शब्द:

संभव – असंभव

हैतुक – अहैतुक

चेतन – अचेतन

‘अन’ उपसर्ग वाले शब्द:

उपस्थित – अनुपस्थित

आत्म – अनात्म

एक – अनेक

3 thoughts on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply