Alankar MCQ with Answers Class 9
प्रश्न1. अलंकार का अर्थ है।
१. सुंदरता का साधन
२. सुंदरता का माध्यम
३. शिल्प-कला
४. काव्य की शोभा
उत्तर: सुंदरता का साधन
प्रश्न2. अलंकार को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
१. एक
२. दो
३. तीन
४. चार
उत्तर: दो ( शब्दालंकार और अर्थालंकार)
प्रश्न3. शब्दालंकारों में चमत्कार ………. के कारण होता है।
१. अलंकार
२. पद
३. वाक्य
४. शब्द
उत्तर: शब्द
प्रश्न4. शब्द अलंकार के प्रमुख कितने भेद हैं।
१. एक
२. दो
३. तीन
४. चार
उत्तर: तीन
प्रश्न5. मुदित महीपति मंदिर आए। सेवक सचिव सुमंत बुलाए। यह उदाहरण है:
१. यमक अलंकार का
२. अनुप्रास अलंकार का
३. श्लेष अलंकार का
४. अतिशयोक्ति अलंकार का
उत्तर: अनुप्रास अलंकार का
प्रश्न6. जहां किसी शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार हो परंतु हर बार उसका अर्थ भिन्न-भिन्न हो वहां ………… अलंकार होगा।
१. श्लेष अलंकार
२. अतिशयोक्ति अलंकार
३. अनुप्रास अलंकार
४. यमक अलंकार
उत्तर: यमक अलंकार
प्रश्न7. मंगन को देखि पट देत बार-बार है। यह उदाहरण है:
१. यमक अलंकार का
२. अनुप्रास अलंकार का
३. श्लेष अलंकार का
४. अतिशयोक्ति अलंकार का
उत्तर: श्लेष अलंकार का
प्रश्न8. जिसमें कई और चिपके हो उसे ……… अलंकार कहते हैं।
१. श्लेष
२. उपमा
३. अर्थालंकार
४. अतिशयोक्ति
उत्तर: श्लेष
प्रश्न9. अर्थालंकार के मुख्य रूप से कितने प्रकार होते हैं?
१. पांच
२. सात
३. आठ
४. दस
उत्तर: पांच
प्रश्न10. उपमा का अर्थ है?
१. सादृश्य
२. समानता
३. दोनों
४. दोनों में से कोई नहीं
उत्तर: दोनों
प्रश्न11. उपमा अलंकार के कितने अंग है?
१. एक
२. चार
३. छः
४. सात
उत्तर: चार।
प्रश्न12. जिस व्यक्ति या वस्तु से समानता बताई जाए उसे:
१. उपमेय
२. उपमान
३. वाचक शब्द
४. साधारण धर्म
उत्तर: उपमान।
प्रश्न13. मैं तो चंद्र खिलौना लैंहों। कौन से अलंकार का उदाहरण है?
१. अतिशयोक्ति अलंकार
२. मानवीकरण अलंकार
३. रूपक अलंकार
४. उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर: रूपक अलंकार।
प्रश्न14. ‘मुख मानो चांद है’ में कौन सा अलंकार है? १. अतिशयोक्ति अलंकार
२. मानवीकरण अलंकार
३. रूपक अलंकार
४. उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर: उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न15. संध्या-सुंदरी उतर रही है’ में कौन सा अलंकार है? १. अतिशयोक्ति अलंकार
२. मानवीकरण अलंकार
३. रूपक अलंकार
४. उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर: मानवीकरण अलंकार
More
अलंकार Online MCQ Test Class 9
Plz add some more mcqs.
okay and thanks for your feedback
Hey, this was just a theory based question paper which has nothing to deal with the questions that usually come in. the exams so kindly add more questions and make this productive.