परमाणु एवं अणु नोट्स कक्षा 9

Parmanu evam anu Notes Class 9

Atoms and molecules Class 9 notes in hindi

रासायनिक संयोजन के नियम:
किन्हीं दो या उससे अधिक पदार्थों के बीच रासायनिक अभिक्रिया कुछ सिद्धान्तों पर आधारित होती है। इन सिद्धांतों को रासायनिक संयोजन के नियम कहते हैं।

रासायनिक संयोजन के नियम-

1.द्रव्यमान संरक्षण का नियम

2.स्थिर अनुपात का नियम

3.गुणित अनुपात का नियम

4.पारस्परिक अनुपात का नियम

5.गे-लुसैक का गैसीय आयतनों का नियम

द्रव्यमान संरक्षण का नियम : द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है, न ही विनाश।

स्थिर अनुपात का नियम : इस नियम के अनुसार, किसी भी यौगिक में तत्वों के द्रव्यमान में हमेशा एक निश्चित अनुपात होता है। उदाहरण के लिए, पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के द्रव्यमान में हमेशा 1 : 8 का अनुपात होता है।

डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त: रासायनिक संयोजन के नियम पर आधारित डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त, ‘द्रव्यमान संरक्षण का नियम’ तथा ‘स्थिर अनुपात के नियम’ को सिद्ध करता है।

डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत के महत्वपूर्ण अंश:
(i) सभी द्रव्य परमाणुओं से निर्मित होते हैं।
(ii) परमाणु आविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो उत्पन्न होते हैं न ही उनका इसमें विनाश होता है।
(iii) दिए गए तत्व के सभी परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
(iv) भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते हैं।
(v) भिन्न-भिन्न तत्वों परमाणु परस्पर छोटी पूर्ण संख्या के अनुपात में संयोग कर यौगिक का निर्माण करते हैं ।
(vi) किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एक प्रकार निश्चित होती हैं।

परमाणु क्या है ? : परमाणु अत्यंत छोटी सूक्ष्म होते हैं। इतने सूक्ष्म कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते। परमाणु त्रिज्या नैनोमीटर में मापी जाती है।
1 nm = 10-9m

कुछ तत्वों के प्रतीक है

तत्व प्रतीक
ऐलुमिनियमAl
ऑर्गनAr
बेरियमBa
बोरॉनB
कॉपरCu
क्लोरीनCl
स्वर्ण (गोल्ड)Au
हाइड्रोजनH
आयोडीनI
आयरनFe
सीसाPb
मैग्नीशियमMg
नियॉनNe
ब्रोमीनBr
कैल्शियमCa
कार्बनC
कोबाल्टCo
नाइट्रोजनN
ऑक्सीजनO
पोटैशियमK
सिलिकॉनSi
चाँदी (सिल्वर)Ag
सोडियमNa
सल्फरS
यूरेनियमU
जिंकZn

परमाणु द्रव्यमान की इकाई:
एक परमाणु द्रव्यमान की इकाई का द्रव्यमान एक C-12 समस्थानिक के 1/12 वें हिस्से के द्रव्यमान के बराबर होता है।

कुछ तत्वों के परमाणु द्रव्यमान:

तत्व परमाणु द्रव्यमान (u)
कैल्शियम40
हाइड्रोजन1
कार्बन12
नाइट्रोजन14
ऑक्सीजन16
सोडियम23
मैग्नीशियम24
सल्फर32
क्लोरीन35.5

आयन : आयन आवेशित कण होता है। यह आवेश ऋण या धन हो सकता है। ऋण आवेशित आयन को ऋणायन और धन आवेशित आयन को धनायन कहते हैं।

मोलर द्रव्यमान – मोलर द्रव्यमान किसी भी पदार्थ के एक मोल कणों के द्रव्यमानों का जोड़ होता है।
मोलर द्रव्यमान = 6.022 x 1023 पदार्थ कणों का द्रव्यमान

अणु: अणु तत्वों को छोड़ किसी भी पदार्थ की वह सूक्ष्म इकाई है। जो स्वतंत्र रूप से रह सकता है और यह उस पदार्थ के सारे गुण धर्मों को प्रदर्शित कर सकता है।

परमानुकता: किसी एक अणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या को परमानुकता कहते हैं।
रसायनिक सूत्र- किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता है।

Read More

1 thought on “परमाणु एवं अणु नोट्स कक्षा 9”

Leave a Reply