NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter-3 परमाणु एवं अणु प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter 3 – ‘Parmanu Evam Anu’ offer comprehensive assistance to students. These solutions provide detailed explanations and answers to all the questions within the chapter. Focusing on fundamental concepts of atoms and molecules in Hindi, they make science accessible and engaging. By delving into the world of particles, these NCERT Solutions empower Class 9 students to build a strong foundation in science and understand the fascinating realm of atoms and molecules.”

NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter-3 Parmanu Evam Anu Questions and Answers

कक्षा 9 विज्ञान पाठ – 3 Atoms and Molecules Questions and Answers Science in Hindi

पेज : 36

प्रश्न1. एक अभिक्रिया में 5.3 g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एथेनॉइक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2g कार्बन डाइआक्साइड, 8.2g सोडियम एथेनॉएट एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परिक्षण द्रव्यमान संरक्षण
के नियम के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एथेनॉइक अम्ल → सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइआक्साइड + जल

उत्तर: द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया के दौरान उत्पादों का कुल द्रव्यमान सदैव अभिकारकों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है।

सोडियम कार्बोनेट + एथेनॉइक अम्ल → सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइआक्साइड + जल

अभिकारकों का कुल द्रव्यमान

⇒ सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एथेनॉइक अम्ल का द्रव्यमान

⇒ 5.3g + 6.0g

⇒ 11.3g

तथा, उत्पादों का कुल द्रव्यमान

⇒ सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइआक्साइड + जल

⇒ 8.2g + 2.2g + 0.9g

⇒ 11.3g

यहाँ, अभिकारकों का कुल द्रव्यमान = उत्पादों का कुल द्रव्यमान।
अतः यह परिक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

प्रश्न2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?

उत्तर: हाइड्रोजन : ऑक्सीजन = 1:8

1g हाइड्रोजन की सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए जरुरी ऑक्सीजन = 8g

इसलिए, 3g हाइड्रोजन की सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए जरुरी ऑक्सीजन = 8×3 = 24g

अतः, 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए 24g ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी।

प्रश्न3. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?

उत्तर: परमाणु अविभज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है।

प्रश्न4.डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?

उत्तर: किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।

पेज : 40

प्रश्न1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: परमाणु द्रव्यमान इकाई : कार्बन -12 समस्थानिक के एक परमाणु द्रव्यमान के 1/12वें भाग को मानक परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं।

प्रश्न2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?

उत्तर: परमाणु बहुत छोटे होते हैं। ये किसी भी छोटी वस्तु, जिसकी हम कल्पना या तुलना कर सकते हैं, से भी छोटे होते हैं। इसलिए एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना संभव नहीं होता है।

पेज : 44

प्रश्न1. निम्न के सूत्र लिखिए:

(i) सोडियम ऑक्साइड

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड

(iii) सोडियम सल्फाइड

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

उत्तर:

(i) सोडियम ऑक्साइड – Na2O

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड – AlCI3

(iii) सोडियम सल्फाइड – Na2S

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड – Mg(OH)2

प्रश्न2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए:

(i) Al2(SO4)3

(ii) CaCl2

(iii) K2SO4

(iv) KNO3

(v) CaCO3

उत्तर:

यौगिकों के नाम:

(i) Al2(SO4)3  – ऐलुमिनियम सल्फेट

(ii)CaCl2 – कैल्सियम क्लोराइड

(iii) K2SO4 – पोटेशियम सल्फेट

(iv) KNO3 – पोटेशियम नाइट्रेट 

(v) CaCO3 – कैल्सियम कॉर्बोनेट

प्रश्न3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?

उत्तर : किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता है। रासायनिक सूत्र किसी यौगिक के अणु में उपस्थित तत्वों को प्रतीकों के माध्यम से प्रकट करता है। जैसे CaCO3 (कैल्सियम कॉर्बोनेट) में कैल्सियम का एक, कार्बन का एक तथा ऑक्सीजन के तीन परमाणु उपस्थित हैं।

प्रश्न 4: निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?

(i) H2S अणु एवं

(ii) PO43- आयन?

उत्तर :

(i) H2S अणु में 3 परमाणु (दो हाइड्रोजन तथा एक सल्फर) विद्यमान हैं। 

(ii) PO43- आयन में 5 परमाणु (एक फास्फोरस तथा चार ऑक्सीजन) विद्यमान हैं।

पेज : 46

प्रश्न1. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए: H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C₂H4, NH3 एवं CH3OH

उत्तर:

यौगिक का आण्विक द्रव्यमान = यौगिक के एक अणु में उपस्थित सभी परमाणुओं का कुल द्रव्यमान

अतः,

 H2 का आण्विक द्रव्यमान = 2×1 = 2u

 O2 का आण्विक द्रव्यमान = 2×16 = 32u

Cl2 का आण्विक द्रव्यमान = 2×35.5 = 70u

CO2 का आण्विक द्रव्यमान = 1×12 + 2×16 = 44 u

CH4 का आण्विक द्रव्यमान = 1×12 + 4×1 = 16 u

C2H6 का आण्विक द्रव्यमान = 2×12 + 6×1 = 30 u

C2H4 का आण्विक द्रव्यमान = 2×12 + 4×1 = 28 u

NH3 का आण्विक द्रव्यमान = 1×14 + 3×1 = 17 u

CH3OH का आण्विक द्रव्यमान = 1×12 + 4 × 1 + 1×16 = 32 u

प्रश्न2: निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए: ZnO, Na2O एवं K2CO3

दिया गया है:

Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u

Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u

K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u

C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं

O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।

उत्तर:

ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 1×65 + 1×16 = 81u

Na2O का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2×23 + 1×16 = 62 u

K2CO3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2×39 + 1×12 + 3×16 = 138 u

पेज : 48

प्रश्न1. यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर: एक मोल कार्बन का द्रव्यमान = 12g

तथा एक मोल कार्बन में परमाणु = 6.022 x 1023 परमाणु

इसलिए, कार्बन के 6.022 x 1023 परमाणुओं का द्रव्यमान = 12g


प्रश्न2. किस में अधिक परमाणु होंगे: 100g सोडियम (Na) अथवा 100 g लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56u )

उत्तर:

एक मोल सोडियम (Na) का द्रव्यमान = 23 g 

तथा एक मोल सोडियम (Na) में परमाणु =  6.022 x 1023 परमाणु 

इसलिए, 23 g सोडियम (Na) में परमाणुओं की संख्या =  6.022 x 1023

एक मोल लोहे (Fe) का द्रव्यमान = 56g

तथा एक मोल लोहे (Fe) में परमाणु =  6.022 x 1023 परमाणु 

इसलिए, 56 g लोहे (Fe) में परमाणुओं की संख्या=  6.022 x 1023

अभ्यास के प्रश्न और उत्तर

प्रश्न1. 0.24g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096g बोरॉन एवं 0.144 g g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलित कीजिए।

उत्तर: 

प्रश्न2. 3.00g कार्बन 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइआक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रसायनिक संयोग के किस नियम पर आधारित होगा?

उत्तर: दिया है : 3.00g कार्बन 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइआक्साइड निर्मित करता है।

क्योंकि, कार्बन की मात्रा 3.00g हैं। इसलिए, जब 3.00g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो भी 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड का ही निर्माण होगा और 42.00g ऑक्सीजन शेष बच जाएंगे।

यह रासायनिक संयोग के स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित होगा।

प्रश्न3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर: बहुपरमाणुक आयन : एक से अधिक परमाणुओं का वह समूह जिस पर कोई आवेश हो। 

उदाहरण: सल्फेट आयन (SO42-), फास्फेट आयन (PO43-) आदि।

प्रश्न4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड

(b) कैल्सियम क्लोराइड

(c) कॉपर नाइट्रेट

(d) एलुमिनियम क्लोराइड

(e) कैल्सियम कार्बोनेट

उत्तर:

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड – MgCl2

(b) कैल्सियम क्लोराइड – CaCl2

(c) कॉपर नाइट्रेट – Cu(NO3)2

(d) एलुमिनियम क्लोराइड – AICI3

(e) कैल्सियम कार्बोनेट – CaCO3

प्रश्न5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:

(a) बुझा हुआ चूना

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड

(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)

(d) पोटैशियम सल्फेट

उत्तर: 

यौगिकतत्वों के नाम
(a) बुझा हुआ चूना Ca(OH)2कैल्शियम, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड HBrहाइड्रोजन और ब्रोमीन
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) NaHCO3सोडियम, कार्बन और हाइड्रोजन
(d) पोटैशियम सल्फेट K2SO4पोटेशियम, सल्फर और ऑक्सीजन

प्रश्न6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

(a) एथाइन (C2H2)

(b) सल्फर अणु (S8)

(c) फास्फोरस अणु (P4)(फास्फोरस का परमाणु द्रवमान = 31 )

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI)

(e) नाइट्रिक अम्ल (HNO3)

उत्तर:

(a) एथाइन (C2H2) का मोलर द्रव्यमान 2× 12 + 2 ×1 = 24 + 2 = 26 g

(b) सल्फर अणु (S8) का मोलर द्रव्यमान = 32×8 = 256g

(c) फास्फोरस अणु (P4) का मोलर द्रव्यमान = 31×4 = 124g

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) का मोलर द्रव्यमान 1×1+ 35.5×1 = 1 + 35.5 = 36.5 g

(e) नाइट्रिक अम्ल (HNO3) का मोलर द्रव्यमान 1×1 + 14×1 + 16×3 = 1 + 14 + 48 = 63g

प्रश्न7. निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु? 

(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 )?

(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2SO3)?

उत्तर:

(a) नाइट्रोजन परमाणु (N) का मोलर द्रव्यमान = नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान 14g

अतः, 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान = 14g

(b) ऐलुमिनियम परमाणु (Al) का मोलर द्रव्यमान ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27g

अतः, 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु का द्रव्यमान = 27×4 = 108 g

(c) सोडियम सल्फाइट (Na2SO3) का मोलर द्रव्यमान 23 x 2 + 32 × 1 + 16 x 3 = 46 + 32 + 48 = 126g

अतः, 10 मोल सोडियम सल्फाइट का द्रव्यमान = 10×126 = 1260g

प्रश्न8. मोल में परिवर्तित कीजिए:

(a) 12g ऑक्सीजन गैस

(b) 20g जल

(c) 22g कार्बन डाइआक्साइड

उत्तर:

(a) 12g ऑक्सीजन गैस

ऑक्सीजन गैस (O2) का मोलर द्रव्यमान 16×2 = 32 u

= 0.375 मोल

(c) 22g कार्बन डाइआक्साइड 

कार्बन डाइआक्साइड (CO2) का मोलर द्रव्यमान = 12×1 + 16×2 = 12 + 32 = 44 u

प्रश्न9. निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु?

(b) 0.5 मोल जल अणु?

उत्तर: (a) ऑक्सीजन परमाणु (O) का मोलर द्रव्यमान = ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 g

अतः, 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान = 16×0.2 = 3.2 g

(b) जल अणु (H2O) का मोलर द्रव्यमान जल का अणु द्रव्यमान = 1×2 + 16×1 = 18 g 

अतः, 0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 18×0.5 = 9.0 g

प्रश्न10. 16g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।

उत्तर: सल्फर (S8) का मोलर द्रव्यमान = 32×8 = 256g

256g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या = 6.022 x 1023

प्रश्न11. 0.051 g ऐलुमिनियम आक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिए। (संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है जितना कि उसी तत्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27u है।)

उत्तर: ऐलुमिनियम आक्साइड (Al2O3) का मोलर द्रव्यमान = 27×2 + 16×3 = 54 + 48 = 102 g 102g ऐलुमिनियम आक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आक्साइड के अणुओं की संख्या = 6.022 x 1023

यहाँ, 1 ऐलुमिनियम आक्साइड अणु में ऐलुमिनियम आयनों की संख्या = 2

इसलिए, 3.011 x 1020 ऐलुमिनियम आक्साइड अणु में ऐलुमिनियम आयनों की संख्या

= 3.011 x 1020 x 2

= 6.022 x 1020

अतः, 0.051g ऐलुमिनियम आक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या 6.022 x 1020 है।

More

Atoms and Molecule Questions and Answers Class 9

Leave a Reply