Reedh ki haddi MCQ Kritika Chapter-3 Class 9

MCQ Questions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 रीढ़ की हड्डी with Answers

प्रश्न१. गोपाल प्रसाद विवाह को क्या मानते हैं?

१. दो आत्माओं का मिलन

२. दो परिवारों का मिलन

३. उपरोक्त दोनों

४. बिजनेस

उत्तर: बिजनेस

प्रश्न२. “आपके लाडले बेटे की रीड की हड्डी है भी या नहीं” – उमा इस कथन से किस ओर संकेत करती है:

१. शंकर की शिक्षा की ओर

२. शंकर के व्यवहार की ओर

३. शंकर के चरित्र की ओर

४. शंकर के परिवार की ओर

उत्तर: शंकर के चरित्र की ओर

प्रश्न३. रीड की हड्डी एकांकी का उद्देश्य क्या है?

१. एक सामाजिक कहानी को बताना

२. विवाह को एक सौदा समझने वाले लोगों का पर्दाफाश करना

३. लोगों का मनोरंजन करना

४. स्त्री और पुरुषों की सोच को समझाना

उत्तर: विवाह को एक सौदा समझने वाले लोगों का पर्दाफाश करना

प्रश्न४. रामस्वरूप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा को क्यों छुपाता है?

१. उच्च शिक्षा लड़कियों के लिए उचित नहीं है

२. वह लड़कियों की उच्च शिक्षा के खिलाफ है

३. जिस परिवार में वे अपनी लड़की की शादी कराना चाहते हैं वह पुराने विचारों के हैं जिन्हें ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की पसंद नहीं है

४. उपरोक्त सभी

उत्तर: जिस परिवार में वे अपनी लड़की की शादी कराना चाहते हैं वह पुराने विचारों के हैं जिन्हें ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की पसंद नहीं है

प्रश्न५. उमा किस प्रकार की लड़की थी?

१. सुशील

२. स्वाभिमानी

३. स्पष्टवादी

४. उपरोक्त तीनों

उत्तर: उपरोक्त तीनों

प्रश्न६. ‘टीढ़ की हड्डी गद्य की किस विधा के अंतर्गत आता है?

१. एकांकी

२. यात्रा वृतांत

३. निबंध

४. कहानी

उत्तर: एकांकी

प्रश्न७. उमा कहां तक पढ़ी है?

१. बी.ए.

२. एम.ए.

३. पी. एचडी

४. ग्रेजुएट

उत्तर: बी.ए.

प्रश्न९. गोपाल प्रसाद के कानों में रामस्वरूप के परिवार के विषय में क्या भनक पड़ी थी?

१. उनका परिवार बदनाम है

२. वह बहुत सभ्य लोग हैं

३. उनकी बेटी बहुत कम पढ़ी लिखी है

४. उनकी बेटी बहुत पढ़ी लिखी है

उत्तर: उनकी बेटी बहुत पढ़ी लिखी है

प्रश्न१०. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी के लेखक हैं:

१. प्रेमचंद्र

२. कबीर दास

३. जगदीश चंद्र माथुर

४. जगदीश माथुर

उत्तर: जगदीश चंद्र माथुर

रीढ़ की हड्डी Online MCQ Class 9

2 thoughts on “Reedh ki haddi MCQ Kritika Chapter-3 Class 9”

Leave a Reply