NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter 13 Hum bimar kyu hote hai Questions and Answers

कक्षा 9 विज्ञान पाठ – 13 Why do we fall ill in hindi प्रश्न और उत्तर

पेज: 200

प्रश्न1. अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियां बताइए।

उत्तर: अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दो स्थितियाँ इस प्रकार हैं:

(1) पर्याप्त पोषण तथा संतुलित आहार।

(2) प्रसन्न रहना और सामुदायिक स्वच्छता।

प्रश्न2. रोगमुक्ति की कोई दो आवश्यक परिस्थितियाँ बताइए।

उत्तर: रोगमुक्ति पाने के लिए दो आवश्यक परिस्थितियाँ इस प्रकार हैं:

(1) पर्याप्त पोषण तथा संतुलित आहार और 

(2) अच्छा सामाजिक परिवेश

प्रश्न3. क्या उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर एक जैसे हैं अथवा भिन्न क्यों?

उत्तर: उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर एक जैसे नहीं हैं थोड़े भिन्न हैं। क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन और स्वस्थ तन और मन की आवश्यकता होती है वही रोगमुक्त रहने के लिए पौष्टिक भोजन और अच्छे इलाज या दवाइयों की जरूरत होती है।

पेज: 203

प्रश्न1. ऐसे तीन कारण लिखिए जिससे आप सोचते हैं कि आप बीमार हैं तथा चिकित्सक के पास जाना चाहते हैं। यदि इनमें से एक भी लक्षण हो तो क्या आप फिर भी चिकित्सक के पास जाना चाहेंगे? क्यों अथवा क्यों नहीं?

उत्तर: ऐसे तीन कारण जिससे हम सोचते हैं कि हम बीमार हैं तथा चिकित्सक के पास जाना चाहिए:

१. अचानक सिर दर्द होना

२. बहुत ज्यादा या दो दिन से ज्यादा तक खांसी

३. घाव में पस पड़ जाना

क्योंकि चिकित्सक इस बीमारी की पूरी जांच करेगा और बीमारी को पूरी तरह जानकर इसका संभव इलाज करेगा। 

प्रश्न2. निम्नलिखित में से किसके लंबे समय तक रहने के कारण आप समझते हैं कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। तथा क्यों?

  • यदि आप पीलिया रोग से ग्रस्त हैं।
  • यदि आपके शरीर पर जूँ (lice) हैं |
  • यदि आप मुँहासों से ग्रस्त हैं।

उत्तर: पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसके लंबे समय तक रहने के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

क्योंकि इसके कारण यकृत में सूजन आ जाती है इसे पाचन की क्रिया बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। और लंबे समय तक इस रोग से पीड़ित रहने पर व्यक्ति की मृत्यु तक भी हो सकती है।

पेज: 210

प्रश्न1. जब आप बीमार होते हैं तो आपको सुपाच्य तथा पोषणयुक्त भोजन करने का परामर्श क्यों दिया जाता है?

उत्तर: जब आप बीमार होते हैं तो आपको सुपाच्य तथा पोषणयुक्त भोजन करने का परामर्श इसलिए दिया जाता है क्योंकि उस समय हमारे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और हमे ऐसे आहार की आवश्यकता होती है जो पचाने में आसार और सभी पौषक तत्वों से भरपूर हो। जो हमे जल्दी से उस रोग से निकलने में मददगार हो। 

प्रश्न2. संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर: संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ है: 

१. वायु द्वारा

२. जल द्वारा

३. भोजन द्वारा

४. रोगी व्यक्ति से ज्यादा संपर्क में आने से।

प्रश्न3. संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए आपके विद्यालय में कौन-कौन सी सावधानियाँ आवश्यक हैं?

उत्तर: संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए सावधानियाँ हैं :

१. रोगी छात्र से दूरी बनके रखना

२. रोग फैलने से रोकने के लिए खाँसते या छींकते समय मुँह या नाक को ढँकना।

३. संक्रामक रोगों का निवारण करने वाला टीका लगवाएँ।

४. स्वच्छ जल और अन्न ग्रहण करना।

प्रश्न4. प्रतिरक्षीकरण क्या है?

उत्तर: जब कोई रोगाणु प्रतिरक्षा तंत्र पर पहली बार आक्रमण करते हैं तो हमारा प्रतिरक्षा तंत्र रोगाणुओं के प्रति क्रिया करता है और फिर इसका विशिष्ट रूप से स्मरण कर लेता है। 

इस प्रकार जब वही रोगाणु या उससे मिलता-जुलता रोगाणु से दुबारा हमारे प्रतिरक्षा तंत्र का सामना होता है। तो प्रतिरक्षा तंत्र पूरी शक्ति से उसे नष्ट कर देता है। इसलिए पहले संक्रमण की अपेक्षा दूसरा संक्रमण शीघ्र ही समाप्त हो जाता है।

प्रश्न5. आपके पास में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के कौन-से कार्यक्रम उपलब्ध हैं? आपके क्षेत्र में कौन-कौन सी स्वास्थ्य संबंधी मुख्य समस्या है?

उत्तर: हमारे पास में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टेटनस, डिप्थीरिया, कुकर खाँसी, चेचक, पोलियो आदि के टीकाकरण कार्यक्रम उपलब्ध हैं।

हमारे क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी मुख्य समस्या है:

१. पीलिया

२. T.B.

३. गठिया

४. हृदय रोग आदि।

अभ्यास

प्रश्न1. पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए? बीमारी क्या थीं? 

(a) इन बीमारियों को हटाने के लिए आप अपनी

दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे?

(b) इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने पास-पड़ोस में क्या परिवर्तन करना चाहेंगे?

उत्तर: छात्र अपने शब्दों में उत्तर दें। वो अपने घर में हुए बिमारियों की सूची बना सकते हैं।

उदाहरण : मैं पिछले 1 वर्ष में …… बार बीमार हुआ/हुई।

बीमारी : हैजा, फ्लू, खांसी आदि।

  1. इन बीमारियों को हटाने के लिए अपनी

दिनचर्या में क्या परिवर्तन :

१. सुबह जल्दी उठना और योग करना।

२. ताजा खाना खाना।

३. मल मूत्र की उचित व्यवस्था करना।

  1. इन बीमारियों से बचने के लिए हम अपने पास-पड़ोस में निम्नलिखित परिवर्तन करना चाहेंगे:

१. आस पड़ोस को साफ रखना।

२. लोगों में स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना।

३. सभी रोगों के लिए टीकाकरण संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाना।

प्रश्न2. डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रोगियों के संपर्क में अधिक रहते हैं। पता करो कि वे अपने-आपको बीमार होने से कैसे बचाते हैं?

उत्तर: डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रोगियों के संपर्क में अधिक रहते हैं। फिर भी वें अपने-आपको बीमार होने से बचा पाते हैं क्योंकि:

१. वे किसी भी बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से पहले मास्क पहनते हैं।

२. वे नियमित रूप से सफाई संबंधित नियमों का पालन करते हैं।

३. संतुलित आहार ग्रहण करते हैं।

४. किसी भी दूषित वस्तु को पकड़ने से पहले दस्ताने पहनते हैं।

प्रश्न3. अपने पास-पड़ोस में एक सर्वेक्षण कीजिए तथा पता लगाइए कि सामान्यतः कौन-सी तीन बीमारियाँ होती हैं? इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव दीजिए।

उत्तर: हमारे यह सामान्यतः – मलेरिया, हैजा, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियां होती है।

इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव:

१. वातावरण को साफ रखें।

२. स्वच्छ जल का प्रबंध करवाएं।

३. गंदे पानी के तालाबों और नालियों में डी.टी.टी. का झिड़काव करवाएँ।

प्रश्न4. एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बता पा रहा है। हम कैसे पता करेंगे कि:

(a) बच्चा बीमार है?

(b) उसे कौन-सी बीमारी है?

उत्तर: (a) अगर बच्चा जरूरत से ज्यादा रोता रहता है। खाना और सोना ठीक प्रकार से नहीं कर पाता है। और अगर उसके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक है या कम है तो हम समझेंगे कि बच्चा बीमार है।

(b) किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए उसके लक्षणों को जानना जरूरी है जैसे अगर वह बीमार है तो उसके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होगा या उसे सर्दी जुखाम है तो वह खांसेगा और छींकेगा। 

लेकिन उससे भी उचित यह है कि उसे किसी अच्छे वैद्य या चिकित्सक के पास ले जाएं।

प्रश्न5. निम्नलिखित किन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता है ? क्यों ?

(a) जब वह मलेरिया से ठीक हो रहा है। 

(b) वह मलेरिया से ठीक हो चुका है और वह चेचक रोगी की सेवा कर रहा है।

(c) मलेरिया से ठीक होने के बाद चार उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है ?

उत्तर: (c) मलेरिया से ठीक होने के बाद चार उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है। तब कोई कोई व्यक्ति अपने बीमार हो सकता है।

क्योंकि लंबे समय तक भूखा रहने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं।

प्रश्न6. निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में आप बीमार हो सकते हैं? क्यों?

(a) जब आपकी परीक्षा का समय है? 

(b) जब आप बस तथा रेलगाड़ी में दो दिन तक यात्रा कर चुके हैं?

(c) जब आपका मित्र खसरा से पीड़ित है?

उत्तर: (c) जब आपका मित्र खसरा से पीड़ित है तब बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि खसरा एक संक्रामक रोग है जो स्वास द्वारा फैल सकता है।

More

प्राकृतिक संपदा प्रश्न और उत्तर Class 9

Leave a Reply