NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 Kallu kumhar ki unakoti Questions and Answers

प्रश्न 1. ‘उनाकोटी’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए बतलाएं कि यह स्थान इस नाम से क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: उनाकोटी का मतलब है एक कोटि, यानी एक करोड़ से एक कम। यह स्थान इस नाम से इसलिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर कल्लू कुम्हार द्वारा एक रात में एक करोड़ से एक कम मूर्तियों का निर्माण किया गया था।

प्रश्न 2. पाठ के संदर्भ में उनाकोटी में स्थित गंगावतरण की कथा को अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर: ऋषि भगीरथ की प्रार्थना पर स्वर्ग से पृथ्वी पर गंगा का अवतरण हुआ। लेकिन उनके तेज वेग के धक्के से कहीं पृथ्वी धंस कर पाताल लोक में ना चली जाए लिहाजा शिव को इसके लिए तैयार किया गया, कि वह गंगा को अपनी जटाओं में उलझा ले और इसके बाद इसे धीरे-धीरे पृथ्वी पर बहने दे। शिव का चेहरा आज भी एक समुचित चट्टान पर बना हुआ है और उनके जटाएं दो पहाड़ों की चोटियों पर फैली है।

प्रश्न 3. कल्लू कुम्हार (Kallu Kumhar) का नाम उनाकोटी से किस प्रकार जुड़ गया?

उत्तर: कल्लू कुमार शिव का भक्त था और वहां शिव जी के साथ कैलाश पर्वत पर जाना चाहता था। एक बार पार्वती जी के बहुत कहने पर शिवजी ने इस शर्त पर कि अगर वह एक रात में एक कोटी शिव जी की मूर्तियों का निर्माण कर पाता है तभी उसे अपने साथ रखने का वचन दिया। लेकिन अगली सुबह गिनती करने पर एक मूर्ति कम निकले इसलिए शिवजी को उसे वही छोड़ना पड़ा। अपनी शिवभक्ति और शिवमूर्तियों के निर्माण के कारण ही उसका नाम उनाकोटी में जुड़ गया।

प्रश्न 4. ‘मेरी रीढ़ में एक झुर्झुरी सी दौड़ गई’- लेखक के इस कथन के पीछे कौन-सी घटना जुड़ी है?

उत्तर: जब लेखक त्रिपुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर टीलियामुरा से 83 किलोमीटर आगे मनु नामक स्थान पर शूटिंग के लिए जा रहा था। लेखक और उनका कैमरामैन सी.आर.पी.एफ. की हथियारबंद गाड़ी में चल रहे थे। लेखक अपनी शूटिंग में व्यस्त था, कि इतने में उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे सी.आर.पी.एफ. कर्मी ने साथ की निचली पहाड़ियों पर इरादतन रखें दो पत्रों की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कर कहा, कि “दो दिन पहले हमारा एक जवान यही विद्रोहियों द्वारा मार डाला गया था”। यह सुनकर लेखक की रीढ़ में एक झुर्झुरी-सी दौड़ गई।

प्रश्न 5. त्रिपुरा ‘बहुधार्मिक समाज’ का उदाहरण कैसे बना?

उत्तर: राजाओं से आम जनता को हुए सत्ता हस्तांतरण के बाद त्रिपुरा में लगातार बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहा जिससे वहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग आकर बस गए हैं। इस प्रकार यहां अनेक धर्मों का समावेश हो गया और यह राज्य बहूधर्मी समाज का उदाहरण बन गया।

प्रश्न 6. टीलियामूरा कस्बे में लेखक का परिचय किन दो प्रमुख हस्तियों से हुआ? समाज-कल्याण के कार्यों में उनका क्या योगदान था?

उत्तर: टीलियामूरा कस्बे में लेखक का परिचय जिन दो प्रमुख हस्तियों से हुआ उनमें से एक हैं- मंजू ऋषि दास। मंजू ऋषि दास आकर्षक महिला थी और रेडियो कलाकार होने के अलावा नगर पंचायत में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व भी करती थी वह निरक्षर थी। लेकिन नगर पंचायत को वे अपने वार्ड में नल का पानी पहुंचाने और इसकी मुख्य गलियों में ईंटें बिछाने के लिए राजी कर चुकी थी।
इसके बाद लेखक की मुलाकात दूसरी प्रमुख हस्ती हेमंत कुमार जमातिया से हुई जो त्रिपुरा के प्रसिद्ध लोक गायक थे। वे अपने संगीत में नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत भी किए जा चुके थे और अब वे चुनाव लड़ने के बाद जिला परिषद के सदस्य बन गए थे।

प्रश्न 7. कैलासशहर के जिलाधिकारी ने आलू की खेती के विषय में लेखक को क्या जानकारी दी?

उत्तर: कैलासशहर के जिलाधिकारी ने लेखक को बताया कि यहां बुवाई के लिए पारंपरिक आलू के बीजों के बजाय टी. पी. एस. नामक अलग किस्म के आलू के बीजों का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि यह बीज आलू की ज्यादा पैदावार करते हैं इससे किसान काफी लाभ कमाते हैं।

प्रश्न 8. त्रिपुरा के घरेलू उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए अपनी जानकारी के कुछ अन्य घरेलू उद्योगों के विषय में बताइए?

उत्तर: त्रिपुरा में ज्यादातर बांस से बने सामान तैयार किए जाते हैं क्योंकि वहां बांस बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जैसे कि अगरबत्ती की पतली सीकें और सजावटी टोकरियां आदि तैयार करना।

More Articles

गिल्लू प्रश्न और उत्तर Class 9

3 thoughts on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply