NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 9 सवैये प्रश्न और उत्तर

Get comprehensive assistance with NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 9 – Savaiye. Enhance your understanding through detailed answers to the chapter’s questions. Dive into the rich world of poetry with insightful explanations that aid in grasping the nuances of the text. Elevate your learning experience with these solutions, designed to support your academic journey and foster a deeper appreciation for Hindi literature.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 9 Savaiye Questions and Answers

प्रश्न1. ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है?

उत्तर: ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम अनेक रूपों में अभिव्यक्त हुआ है। एक ओर जहां कवि को ब्रजभूमि से गहरा लगाव होने के कारण वह अगले जन्म में गवाले के रूप में वहां की गायों को चराते हुए अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, तो दूसरी ओर ब्रजभूमि में रहने के लिए उन्हें पशु या पक्षी का भी जन्म मिले तो भी वह वासुदेव की गायों के बीच घूम कर ब्रज का आनंद प्राप्त करना चाहते हैं।

और पक्षी बने तो कदम के पेड़ पर बैठकर कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद उठाना चाहते हैं और यदि पत्थर भी बने तो गोवर्धन पर्वत का क्योंकि उसे कृष्ण ने अपनी अंगुली पर उठाया था। इस प्रकार हर एक रुप में वह ब्रजभूमि में ही रहना चाहते हैं।

प्रश्न2. कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण है?

उत्तर: कवि कृष्ण से जुड़ी हर वस्तु से प्रेम करता है। जिस वन बाघ और तालाब में कृष्ण ने अपनी अनेक प्रकार की क्रीडा की है। उन्हें कवि निरंतर निहारना चाहते हैं, क्योंकि इससे उन्हें सुख की दिव्य अनुभूति होती है।

प्रश्न3. एक लकुटी और कमरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है।

उत्तर: कवि के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कृष्ण इसलिए कृष्ण की एक एक चीज उसके लिए महत्वपूर्ण और प्यारी है। कृष्ण गायों को चराते समय लकुटी और कमरिया अपने साथ रखते थे। यह कोई साधारण वस्तुएं ना होकर प्रश्न से संबंधित वस्तु है यही कारण है कि लाठी और कंबल के लिए कभी अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है।

प्रश्न4. सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया है। अपने शब्दों में वर्णन कीजिए?

उत्तर: सखी गोपी से कृष्ण का मोहक रूप धारण करने का आग्रह करती है। सखी गोपी से वही सब धारण करने को कहती है। जो कृष्ण धारण करते हैं सखी ने गोपी से आग्रह किया कि वह कृष्ण के समान सिर पर मोर पंख का मुकुट धारण करें, गले में गुंजा की माला पहने, तन पर पीले वस्त्र पहने, हाथों में लाठी तथा वन में गायों को चराने जाए।

प्रश्न5. अपने विचार से कवि पशु पक्षी पहाड़ के रूप में कृष्ण भक्ति का सानिध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है।

उत्तर: मेरे विचार से कृष्ण का सानिध्य प्राप्त करने के लिए कवि को पहाड़ या पक्षी बनने में कोई संकोच नहीं है क्योंकि यदि इनमें से वह कुछ भी बनते हैं। तो उन्हें हर एक रुप में कृष्ण का सानिध्य ही प्राप्त होगा रूप चाहे कोई भी धारण करें पर कृष्ण के समीप रहने का उनका प्रयोजन अवश्य सिद्ध हो जाएगा।

प्रश्न6. चौथे सवैये के अनुसार गोपिया अपने आपको क्यों विवश पाती हैं।

उत्तर: चौथे सवैये के अनुसार कृष्ण का जन्म रूप अत्यंत मोहक है तथा उनकी मुरली की धुन बड़ी मादक है। इन दोनों से बचना गोपियों के लिए अत्यंत कठिन है। गोपियां कृष्ण की सुंदरता तथा मुरली की मधुर ध्वनि पर आसक्त हैं इसलिए वह कृष्ण के समक्ष विवश हो जाती है।

प्रश्न7. भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।
(ख) माई री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।

उत्तर: (क). उपयुक्त पंक्तियों का भाव यह है कि कवि ब्रज के कांटेदार झाड़ियों व कुंजू पर करोड़ों महलों के सुखों को भी न्योछावर करने के लिए तैयार है। कहने का तात्पर्य यह है कि जो आत्मिक सुख ब्रज की प्राकृतिक छटा से है, वैसे सुख संसार की किसी भी संसार एक वस्तु में नहीं है।

(ख). उपर्युक्त पंक्तियों का भाव यह है कि कृष्ण की मुस्कान इतनी महुआ कहे कीगोपियों से वह दिल्ली नहीं जाती है। अर्थात कृष्ण की मुस्कान पर गोपियां इस तरह मोहित हो जाती है कि लोक लज्जा का भी भय नहीं रहता और गोपियां कृष्ण की तरफ खींची चली जाती है।

प्रश्न8. ‘कालिंदी कूल कदंब की डारन’ में कौन-सा अलंकार है?

उतर: कालिंदी कूल कदंब की डारन’ में ‘क’ वर्ण की आवृत्ति होने के कारण अनुप्रास अलंकार है।

काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए- 

प्रश्न9. या मुरली मुरलीधर की अधरान घरी अधरान धरोगी।

उतर:

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न10. प्रस्तुत सवैयों में जिस प्रकार ब्रजभूमि के प्रति प्रेम अभिव्यक्त हुआ है, उसी तरह आप अपनी मातृभूमि के प्रति अपने मनोभावों को अभिव्यक्त कीजिए। 

उतर:

प्रश्न11. रसखान के इन सवैयों का शिक्षक की सहायता से कक्षा में आदर्श वाचन कीजिए। साथ ही किन्हीं दो सवैयों को कंठस्थ कीजिए।

उत्तर:  छात्र स्वयं करें।

पाठेतर सक्रियता

सूरदास द्वारा रचित कृष्ण के रूप-सौंदर्य संबंधी पदों को पढ़िए।

उतर: छात्र स्वयं ही सूरदास द्वारा रचित कृष्ण के रूप-सौंदर्य संबंधी पदों को पढ़े ।

1 thought on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 9 सवैये प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply