NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 11 ग्राम श्री प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter-11 Gram Shree Questions and Answers

प्रश्न 1. कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है?

उत्तर: कवि के अनुसार गांव का परिदृश्य बहुत ही मनोहर है। गांव अपनी सुंदरता के कारण और विविधता के कारण लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए उसे हरता जन-मन कहा गया है।

प्रश्न 2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?

उत्तर: कविता में ‘वसंत’ के सौंदर्य का वर्णन है।

प्रश्न 3. गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: पन्ना नाम के हरे कीमती रत्न को मरकत कहा जाता है। गाँव हरा-भरा है- पन्ने के रंग का है और वह पन्ने के समान ही बहुमूल्य भी है। डिब्बे में बहुत-सी अन्य वस्तुएँ होती हैं। गाँव रूपी पन्ने की डिब्बी में भी अनेक वस्तुएँ सजी हैं जैसे गांव में चारों ओर हरे भरे खेत हैं। उन खेतों में रंग बिरंगे बेशकीमती फूल जवाहरातों की तरह लगे है जो हर किसी को दिखाई पड़ रहे है।

प्रश्न 4. अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?

उत्तर: अरहर और सनई के तने सुनहरे रंग के होते हैं इसलिए कवि को वे सोने की किकिणियों (घुंघरू लगी करघनियों) के समान दिखाई देते हैं।

प्रश्न 5. भाव स्पष्ट कीजिए:
(क) बालू के साँपों से अंकित गंगा की सतरंगी रेती
(ख) हँसमुख हरियाली हिम-आतप सुख से अलसाए-से सोए

उत्तर (क) प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि गंगा की रेती सूर्य की सप्तरंगी आभा से युक्त होकर लहरों के साथ लहराते हुए साँपों जैसी प्रतीत हो रही है।
(ख) प्रस्तुत पंक्ति का भाव है कि वसंत ऋतु में प्रसन्नचित्त हरियाली सर्दी की धूप में इस तरह आलस्य से मुक्ति हो गई है कि वह सोती सी जान पडती है।

प्रश्न 6. निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार हैं?
तिनकों के हरे हरे तन पर – हिल हरित रुधिर है रहा झलक

उत्तर: हरे-हरे, हिल-हरित में अनुप्रास अलंकार।
हरे-हरे में वीप्सा अलंकार।
हरित रुधिर में विरोधाभास अलंकार।
तिनकों के तन पर-रूपक और मानवीकरण अलंकार।

प्रश्न 7. इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है?

उत्तर: यह गंगा, यमुना के मैदानों में फैले विस्तृत भू-भाग का कोई भी गाँव हो सकता है और इसमें उत्तरी भारत के मैदानी इलाके का भी चित्रण हुआ है।

प्रश्न 8. भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर: कविता में सुंदर प्राकृतिक चित्रण है। इसमें ‘खड़ी हिंदी’ का प्रयोग हुआ है। प्राकृतिक परिवर्तनों का भी सुंदर चित्रण किया गया है।

प्रश्न 9. आप जहां रहते हैं उस इलाके के किसी मौसम विशेष के सौंदर्य को कविता या गद्य में वर्णित कीजिए।

उत्तर: स्वयं लिखिए।

उदाहरस्वरूप: मैं XYZ में रहता हूँ। यहाँ गर्मी और सर्दी दोनों ही अधिक पड़ते हैं। मुझे ग्रीष्म ऋतु प्रिय है। ग्रीष्म ऋतु में हर रोज धूप रहती हैं और हम हर रोज आराम से काम करने जा सकते है। ग्रीष्म ऋतु में दिन काफी बड़े होते हैं और राते छोटी। चारों ओर पक्षीयों के चहचहाने की आवाजें आती है जो हमारे दिन को ओर भी मजेदार बनती हैं।
गर्मियों में हमें ठंडी- ठंडी ice-crem भी खाने को मिलती है और अनेक तरह के वस्त्र भी पहने को मिलते है।

पाठेतर सक्रियता

प्रश्न 10. सुमित्रानंदन पंत ने यह कविता चौथे दशक में लिखी थी। उस समय के गाँव में और आज के गाँव में आपको क्या परिवर्तन नज़र आते हैं? इस पर कक्षा में सामूहिक चर्चा कीजिए।

उत्तर: छात्र परिचर्चा का आयोजन स्वयं करें।

प्रश्न 11. अपने अध्यापक के साथ गाँव की यात्रा करें और जिन फ़सलों और पेड़-पौधों का चित्रण प्रस्तुत कविता में हुआ है, उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

उत्तर: छात्र अपने माता-पिता एवं अध्यापक की मदद से स्वयं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 11 ग्राम श्री प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply