NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 रीढ़ की हड्डी प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 3  रीढ़ की हड्डी.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 Reedh Ki Haddi Questions and Answers

प्रश्न 1. रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद बात-बात पर “एक हमारा ज़माना था” कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं। इस प्रकार की तुलना करना कहाँ तक तर्कसंगत है?

उत्तर: यह मनुष्य का स्वाभाविक गुण है कि वह अपने बीते हुए समय को याद करता है तथा उसे ही सही ठहरा था है परंतु बीते हुए समय की तुलना वर्तमान से करना तर्कसंगत नहीं है क्योंकि हर एक समय अपनी उस समय की परिस्थितियों के अनुसार सही होता है यूं भी हर जमाने की अपनी स्थितियां होती है जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं।

प्रश्न 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है?

उत्तर: आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर लोगों के दबाव में झुकना पड़ रहा था, उपयुक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करती है।

प्रश्न 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह उचित क्यों नहीं है?

उत्तर: अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप, उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं वह सरासर गलत है एक तो वे अपनी पढ़ी-लिखी लड़की को कम पढ़ा लिखा साबित कर रहे हैं और उसकी सुंदरता को और बढ़ाने के लिए नकली प्रसाधन सामग्री का उपयोग करने के लिए कहते हैं जो अनुचित है साथ ही वे यह भी चाहते हैं कि उमा वैसा ही आचरण करें जैसा लड़के वाले चाहते हैं परंतु वह यह क्यों भूल रहे हैं कि उन्हें लड़की की पसंद-नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि आज समाज में लड़का तथा लड़की को समान दर्जा प्राप्त है।

प्रश्न 4. गोपाल प्रसाद विवाह को ‘बिजनेस’ मानते हैं और रामस्वरूप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा छिपाते हैं। क्या आप मानते हैं कि दोनों ही समान रूप से अपराधी हैं? अपने विचार लिखें।

उत्तर: मेरे विचार से दोनों ही समान रूप से अपराधी है गोपाल प्रसाद विवाह जैसे पवित्र बंधन में भी व्यापार खोज रहे हैं वह इस तरह के आचरण से इस संबंध की मधुरता तथा संबंधों की गरिमा को भी कम कर रहे हैं रामस्वरूप जहां आधुनिक सोच वाले व्यक्ति होने के बावजूद कायरता का परिचय दे रहे हैं वे चाहते तो अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़े होते और एक स्वाभिमानी वर की तलाश करते ना की मजबूरी में आकर परिस्थिति से समझौता करते।

प्रश्न 5. “…आपके लाड़ले बेटे की रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं…” उमा इस कथन के माध्यम से शंकर की किन कमियों की ओर संकेत करना चाहती है ?

उत्तर: उपर्युक्त कथन के माध्यम से उमा, शंकर की निम्न कमियों की ओर ध्यान दिलाना चाहती है:
१. शंकर का चरित्र अच्छा नहीं है लड़कियों के हॉस्टल के चक्कर काटते हुए वह पकड़ा जा चुका है।
२. उसका अपना निजी कोई व्यक्तित्व नहीं है वह अपने पिता के पीछे चलने वाला बेचारा जीव है जैसा कहा जाता है वैसा ही करता है।
३. वह शारीरिक रूप से भी असमर्थ है वह शरीर में कमजोर झुक कर तथा उसे चेतन कर भी बैठा नहीं जाता।

प्रश्न 6. शंकर जैसे लड़के या उमा जैसी लड़की समाज को कैसे व्यक्तित्व की ज़रूरत है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर: समाज में आज उमा जैसे व्यक्तित्व, स्पष्टता वादी तथा उच्च चरित्र वाली लड़की की ही आवश्यकता है ऐसी लड़कियों से ही समाज और देश प्रगति कर पाएगा जो आत्मविश्वास से भरी तथा निडर हो इसके विपरीत शंकर जैसे लड़के समाज को दिशा नहीं प्रदान कर सकते हैं।

प्रश्न 7. ‘रीढ़ की हड्डी’ शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जिस प्रकार मानव में रीढ़ की हड्डी महत्वपूर्ण मानी जाती है ठीक उसी प्रकार वैवाहिक रिश्तो में लड़का और लड़की रीड की हड्डी के समान होते हैं उनके स्वस्थ रिश्ते पारिवारिक शांति अपनापन और समृद्धि के कारण बनते हैं इस पाठ के जरिए यही बताने का प्रयास किया गया है कि नर और नारी को कमतर समझकर हम एक प्रगतिशील समाज की कल्पना नहीं कर सकते अतः यह उचित शीर्षक है।

प्रश्न 8. कथावस्तु के आधार पर आप किसे एकांकी का मुख्य पात्र मानते हैं और क्यों ?

उत्तर: इस कहानी में कई पात्र हैं परंतु सबसे सशक्त पात्र बनकर जो उभरता है वह ओ माही है उमा की उपस्थिति भले थोड़े समय के लिए थी परंतु उसके विचारों से प्रभावित हुए बिना हम नहीं रह पाते हैं वह हमें बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर करती है उसकी उपस्थिति नारी समाज को एक नई सोच और दिशा प्रदान करती है।

प्रश्न 9. एकांकी के आधार पर रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: रामस्वरूप आधुनिक और प्रगतिशील विचारधाराओं से संपन्न है परंतु एक मजबूर पीता है वह एक तरफ तो स्त्री शिक्षा के समर्थक हैं परंतु बेटी के विवाह के समय यह शिक्षा में छिपाने का प्रयास करते हैं जिससे उनकी विवशता तथा कायरता झलकती है रामगोपाल निहायती बड़े वाले लालची और पढ़े लिखे होने के बावजूद स्त्री पुरुष की संपन्नता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में उभरते हैं इसी कारणवश वह अपने मेडिकल में पढ़ने वाले बेटे का विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को भी बिजनेस मानते हैं इससे उनका लालची स्वभाव पता चलता है।

प्रश्न 10. इस एकांकी का क्या उद्देश्य है? लिखिए।

उत्तर: रीढ़ की हड्डी एक उद्देश्य पूर्ण एकांकी है इस एकांकी के उद्देश्य निम्नलिखित है:
१. यह एकांकी स्त्री पुरुष समानता की पक्षधर है।
२. लड़कियों के विवाह में आने वाली समस्याओं को समाज के सामने लाने वाली है।
३. बेटियों के विवाह के समय पिता की परेशानियों को बेनकाब करती है।
४. स्त्री शिक्षा के प्रति दोहरी मानसिकता रखने वाले को बेनकाब करती है।
५. स्त्री को भी अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देने के पक्ष में है।

प्रश्न 11. समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन कौन से प्रयास कर सकते हैं?

उत्तर: समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु हम निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं:
१. हम स्वयं भी नारी का सम्मान करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
२. स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दें।
३. नारी के प्रति हो रहे अत्याचार का विरोध और उसके बचाव के लिए संघर्ष करें।
४. दहेज का विरोध और उन्हें उचित गरिमा दें।

रीढ़ की हड्डी Online MCQ Class 9

More Articles

NCERT Solutions for Class 9 Science Videos

The Sound of Music Class 9

3 thoughts on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 रीढ़ की हड्डी प्रश्न और उत्तर”

Leave a Reply