फ्रांसीसी क्रांति Notes Class 9

Francisi Kranti Notes Class 9

फ्रांसीसी क्रांति कब हुई थी?

फ़्रांसीसी (France) क्रांति की शुरुआत 14 जुलाई 1789 में पेरिस शहर से हुई। लोगों के समूह ने बास्तील क़िले की जेल को तोड़ डाला जो लोगों की घृणा का केंद्र था।

फ़्रांसीसी क्रांति के समय लूई xvi फ़्रांस का सम्राट था। लूई xvi बूर्बो राजवंश से था।

फ़्रांस का राष्ट्रगान ‘मार्सिले’ कवि रॉजेट दि लाइन ने लिखा था। फ़्रांस में 1794 तक चलने वाली मुद्रा का नाम लीव्रे था। लूई xvi के राज्यरोहण के समय फ़्रांस की स्थिति:-

1. राजकोष का ख़ाली होना।
2. युद्धों के कारण वित्तीय संसाधनो का नष्ट होना।
3. शानो शौकत के लिए फिज़ूलखर्ची।
4. दस अरब लीव्रे से अधिक का क़र्ज़।

फ़्रांसीसी क्रांति से पूर्व फ़्रांस की वित्तीय स्थिति बहुत ख़राब थी।

18वी शताब्दी में फ़्रांसीसी समाज तीन एस्टेट में विभाजित था।

एस्टेट का अभिप्राय है कि फ़्रांस में समाजी हैसियत को अभिव्यक्त करने वाली श्रेणी। यह तीन हिस्सो में विभाजित थी:

प्रथम एस्टेट:- इसमें पादरी वर्ग शामिल है। पादरी वर्ग के लोगों चर्च के विशेष कार्यों को करने वाला वर्ग था।

द्वितीय एस्टेट:- इसमें अमीर वर्ग को कुलीन वर्ग कहा गया है।

तृतीय एस्टेट:- इस वर्ग में साधारण लोग होते है। जैसे:- व्यापारी, कर्मचारी, किसान, कारीगर आदि आम लोग शामिल है।

फ़्रांसीसी सम्राट लूई xvi के द्वारा 5 मई 1789 को एस्टेट्स जेनराल की बैठक बुलाई गई।
तीसरे एस्टेट के प्रतिनिधि 20 जून को वर्साय के इन्डोर टेनिस कोर्ट में एकत्रित हुए।

4 अगस्त 1789 की रात को असेंबली ने करो, कर्त्तव्यों और बंधनो वाली सामंती व्यवस्था के ख़ात्मे का आदेश पारित किया।

लोग राजनीति क्लबों में अड्डे जमा कर नीतियो पर चर्चा करते थे, इनमे जैकोबिन क्लब सब से सफल रहा।

जैकोबिन क्लब का नेता मैक्समिलियन रोबेस्पेयर था।
1791 में नेशनल असेंबली ने संविधान का निर्माण किया जिसका उद्देश्य था सम्राट की शक्तियों पर अंकुश लगाना।

21 जनवरी 1793 को अदालत द्वारा लूई xvi को फ़ांसी दे दी गई।

1793 से 1794 तक की अवधि आतंक का युग कहलाती है।

रोबोस्पेयर ने अपनी नीतियो को सख़्ती से लागू किया, अंतत: जुलाई 1794 में उसे दोषी क़रार दिया गया और गिलोटिन पर चढ़ा दिया गया।

डिरेक्ट्री की राजनीति अस्थिरता ने फौजी तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट के उदय का रास्ता खोल दिया।
नेपोलियन ने 1804 में स्वयं को फ़्रांस का सम्राट घोषित कर दिया।

1815 में वाटरलू की लड़ाई में उसकी हार हुई।

More

फ्रांसीसी क्रांति प्रश्न और उत्तर Class 9

4 thoughts on “फ्रांसीसी क्रांति Notes Class 9”

Leave a Reply